ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

घर में शराब पार्टी कर रही महिला दो युवकों के साथ गिरफ्तार, 20 लीटर देसी शराब भी बरामद

18-Mar-2022 06:10 PM

DESK: दो युवकों को घर में बुलाकर शराब पार्टी करने के जुर्म में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही दोनों युवकों को भी पुलिस ने शराब के नशे में पकड़ा है। महिला के घर से पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब भी बरामद किया है। फिलहाल तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।


बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है इसे और कड़ाई से लागू में पुलिस जुटी है। होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। होली में शराब को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कही से भी शराब से जुड़ी जानकारी हेल्प नंबर जरिये कंट्रोल रुम में मिल रही है और पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस छापेमारी कर रही है और लोगों को पकड़ रही है पुलिस इस दौरान शराब भी बरामद कर रही है। इसी बीच पुलिस को बाढ़ के पंडारक स्थित सिलदही गांव में शराब पार्टी की सूचना मिली फिर क्या था आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। 


पुलिस ने एक महिला और दो युवकों को मौके से पकड़ा। महिला के घर में शराब पार्टी चल रही थी जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। महिला सुनीता देवी घर पर बुलाकर दो युवक आदित्य पासवान और रोहन पासवान को शराब पिला रही थी। पुलिस ने महिला के घर से 20 लीटर देसी शराब भी बरामद किया है। फिलहाल तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। महिला और दोनों युवकों को जब पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी तब उन्हें देख इलाके के लोग भी हैरान रह गये। महिला और दो युवकों की शराब के साथ गिरफ्तारी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।