मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
28-May-2023 09:36 PM
By First Bihar
SIWAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान जिले का है जहां अपराधियों ने घर में घुसकर जिला परिषद के कर्मी की हत्या कर दी है। जिला परिषद में नाजिर राकेश पाठक रामदेव नगर के किराए के मकान में रहते थे।
मृतक राकेश पाठक छपरा जिले के छोटा तेलपा का रहने वाले थे। घर में घुसकर हत्या किये जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि हथियारबंद अपराधी अचानक घर में घुसा और गोली मारकर राकेश पाठक की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये।