ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद! घर में घुसकर चौकीदार के बेटे की कर दी हत्या, 12 साल के लड़के को भी मारी गोली

30-Jun-2023 01:45 PM

By First Bihar

BUXAR: बक्सर में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक चौकीदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने मृतक के बेटे को भी गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना थाना क्षेत्र के देवढिया गांव की है।


मृतक की पहचान देवढिया गांव निवासी टुनटुन पासवान के रूप में हुई है जबकि उसका 12 साल का बेटा संजीव कुमार गोली लगने से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद चौकीदार बिरजा पासवान के परिवार के लोग सोने के लिए अपने अपने कमरे में चले गए थे, तभी तेज बारिश के बीच 6 से अधिक बदमाश घर में घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


बदमाशों की गोली के शिकार हुए टुनटुन पासवान खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। वहीं एक गोली उनके बेटे संजीव को गोली लग गई। दोनों बाप बेटा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चौकीदार के बेटे टुनटुन पासवान को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके घायल बेटे को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक मृतक टुनटुन पासवान अपने घर में ही एसबीआई का सीएसपी केंद्र चलाता था। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से युवक की हत्या की गई फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।