बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
14-Feb-2023 02:03 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बलजोड़ा गांव का है जहां अज्ञात अपराधियों ने सोये अवस्था में एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि 60 वर्षीय कमलेश्वरी देवी घर में सोई हुई थी तभी करीब 2 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में बुजुर्ग महिला को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि अपराधी उनके घर चोरी की नियत से आए थे। घर में मौजूद 60 वर्षीय कमलेश्वरी देवी सोई हुई थी तभी किसी चीज के गिरने की आवाज सुनकर वह जाग उठी। आंख खुला तो देखा कि सामने कुछ बदमाश खड़े हैं जिसके बाद वह शोर मचाने लगी। जिसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेजा गया।