Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
30-Aug-2024 05:46 PM
By First Bihar
BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही हैं जहां कालीबाग थाना क्षेत्र के छावनी वार्ड नंबर 5 में अज्ञात अपराधियों ने एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पांच पिस्टल का खोखा बरामद किया है। वहीं कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
बताया जा रहा है कि छावनी वार्ड नंबर 5 निवासी तुला मियां के घर पर अज्ञात अपराधी पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि अंजूम आरा के चारों पुत्र बाहर रहकर काम करते हैं और फिलहाल घर में चार बेटियां मां के साथ रहती हैं। अपराधियों के डर से परिवार का कोई सदस्य कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
बताया जाता है कि अचानक बाइक सवार अज्ञात अपराधी आए और फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने खिड़की पर गोलियां दागी हैं। खिड़की के छड़ से गोली टकराकर बाहर सड़क पर चली आई लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर डीएसपी के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस कैम्प कर रही है। मुख्यालय डीएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि तुला मियां के घर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।