ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

घर में घुसकर 60 साल की महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

17-Dec-2022 09:55 PM

JHARKHAND: झारखंड के गुमला जिले में एक बुजुर्ग महिला दरिंदगी की शिकार बनीं। 60 साल की महिला घर में अकेली थी। वह सोई हुई थी। घर का दरवाजा खुला हुआ था। बुजुर्ग महिला को अकेला सोये देख एक 45 साल का शख्स कमरे में घुस गया और उसके  साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।


महिला ने जब शोर मचाया तब जान से मारने की धमकी दी गयी। वह चिखती रही चिल्लाती रही लेकिन बहशी दरिंदे पर इसका कोई असर नहीं हुआ। पीड़िता की आवाज सुनकर ग्रामीण इक्ट्ठा हुए तब जाकर आरोपी को पकड़ा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी बुरी तरह से घायल हो गया। 


आरोपी की पिटाई के बाद उसे गांव वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया। घटना झारखंड के गुमला स्थित डुमरी की है। पुलिस ने आरोपी बलदेव महली को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 


फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है वही बुजुर्ग महिला का भी बयान दर्ज किया जा रहा है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बुजुर्ग महिला से रेप की घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं और पुलिस से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।