ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

लव अफेयर को लेकर फायरिंग: घर में घुसकर मां-बेटे को मारी गोली, महिला की मौके पर मौत, युवक की हालत नाजुक

18-Jun-2023 02:33 PM

By First Bihar

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने मां-बेटे को गोली मार दी। गोली लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है।


महिला की पहचान देवरी गांव निवासी बीजो यादव की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है जबकि घायल युवक उसका बेटा विकास कुमार है। बताया जा रहा है कि विकास कुमार पर तीन बच्चों की मां को भगाकर ले जाने का आरोप है। इसी को लेकर शनिवार की रात वारदात को अंजाम दिया गया है। देर रात बदमाश ललिता देवी के घर में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


गोलीबारी की इस घटना में गोली लगने से ललिता देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पेट में गोली लगने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


परिजनों के मुताबिक ललिता देवी के मझला बेट मंजेश पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। पिछले दिनों जब मंजेश वापस पंजाब जा रहा था तभी गांव की ही रहने वाली तीन बच्चों की मां पूजा मंजेश के पीछे पीछे पंजाब चली गई। पूजा के परिजनों का आरोप है कि मंजेश ही बहला फुसलाकर पूजा को अपने साथ ले गया है। इस बात को लेकर पूजा के परिजनों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की है।