ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, मौत पर सस्पेंस

घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, मौत पर सस्पेंस

08-Nov-2022 04:51 PM

KATIHAAR : बिहार में अपराधियों का डर एक बार फिर से व्याप्त होता दिख रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब किसे जिले से अपराध की घटना निकल कर सामने नहीं आती हो, ऐसे ये अपराधी पुलिस महकमे को चुनौती देते दिख रह हैं। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस टीम द्वारा भी तरह - तरह की योजनाएं बनाई जा रही है। इसी कड़ी में अब बिहार के कटिहार से एक मामला निकल कर सामने आ रहा है।  जहां एक किशोरी का शव उसके घर से फंदे से लटकी मिली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार में एक किशोरी की संदेहास्पद हालत में लाश मिली है। कहा यह जा रहा है कि यह मृत किशोरी अपने घर में छोटे भाई के साथ अकेले थी। घर के दूसरे लोग  किसी कम को बाहर गए हुए थे और जब वे लौटकर घर आए तो किशोरी के  शव फंदे से झूलता मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना नजदीकी थाने को दिया।किशोरी के परिजन द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि किसी ने उनके घर में घुसकर किशोरी की गला  दबाकर हत्या कर दी है और  उसके बाद शव को पंखे से लटका दिया है। फिलहाल यह मामला नगर थाना क्षेत्र के एक नम्बर कॉलोनी दुर्गास्थान का बताया जा रहा है।


इधर, इस मामले को लेकर सुचना के बाद पहुंची पुलिस टीम का कहना है कि घटना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह मामला साफ़ हो पाएगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। हालांकि, रिपोर्ट आने तक  मौत को लेकर सस्पेंस बरकरार है।