Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
09-Dec-2023 02:49 PM
By First Bihar
SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने जाली नोट के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। नकली नोट छापने का काम घर में किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी करते हुए जाली नोट के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीतामढ़ी एसपी मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि बेलसंड डीएसपी सोनम कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने 4 लोगों को जाली नोट, नोट छापने की मशीन और कागज के बंडल के साथ बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार चारों लोग पड़ोसी जिले शिवहर में नोट छापने का कारोबार अपने घर में करते थे। पकड़े गए अपराधियों में पड़ोसी देश नेपाल का रहने वाला चंदन, मेजरगंज का रविभूषण और राजेश, शिवहर का संजय शामिल है। जो परसौनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित संजय बाजार में जाली नोट को चलाने आया था।
इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद परसौनी थाना प्रभारी सुनीता कुमारी ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। जिसके बाद डीएसपी सोनम कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। नोट छापने की मशीन के साथ चार बदमाशों को दबोचा गया। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है। इसमे से एक संजय राउत नेपाल के सरलाही का रहने वाला है जिसकी तलाश में नेपाल पुलिस काफी दिनों से कर रही थी।