ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

घर लौट रहे दो बच्चों पर एसिड अटैक, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

18-Feb-2023 07:31 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: घर लौट रहे दो बच्चों पर बाइक सवार दो युवकों ने एसिड अटैक किया। जिससे दोनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गये। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चों की पहचान की जा चुकी है। 


घटना विद्यापति नगर ग्रीन फिल्ड स्कूल से सटे रेलवे पटरी के पास की है। जहां दो बच्चों पर बाइक सवार दो युवकों ने एसिड फेंक दिया जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गये। निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया है, जहां इलाज जारी है। घायल दोनों बच्चों की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी विद्यापति नगर वार्ड 16 निवासी अजय कुमार यादव के पुत्र लक्की राज (10) व मो. मंसुर आलम के पुत्र मीर अरसद अहमद (14) के रुप में हुई है।


घटना के संबंध में पीड़ित बच्चों ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर स्थित अपने घर जा रहा था।  इसी दौरान ग्रीन फिल्ड स्कूल से सटे रेलवे पटरी के पास पहुंचते ही एक काले रंग के स्पेलेंडर पर सवार दो लड़के एक बोतल को उनकी तरफ फेंक दिया। जिससे चेहरा और शरीर के कई हिस्से झुलस गये। 


परिजनों की मानें तो उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं ईलाज कर रहे डॉक्टर रामवीर कुमार ने बताया कि बच्चों पर एसिड अटैक हुआ है। दोनों का इलाज जारी है। दोनों बच्चे खतरे से बाहर है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना कि पुलिस मौके पर पहुंची जहां पीड़ित बच्चें व परिजनों से घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की।