Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
15-Aug-2024 09:28 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा लगाने के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में ख़ुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हर तरफ इस इलाके में चीख-पुकार मची हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में झंडा लगाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। यह घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बजार स्थित शीतला स्थान के समीप की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बलिया बाजार शीतलास्थान के समीप राजीव रस्तोगी उक्त युवक सैफी झंडा दुकान के ऊपर झंडा लगवा रहा था। उसी दौरान बिजली की तार के चपेट में आने से मौत हो गई । इस घटना के बाद आसपास के लोगों में मातम का माहौल कायम हो गया है। जो लोग आजादी का पर्व ख़ुशी -ख़ुशी मना रहे थे। उनके अंदर भी मातम का भाव कायम हो गया है।
वहीं, मृतक की युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया मसूरचक वार्ड 15 निवासी मोहम्मद कलीम का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सैफी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि अपने घर के ऊपर झंडा लग रहा था तभी 11000 वोल्ट की चपेट में आ गया था युवक, करंट लगते ही युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है।