होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
20-Jul-2022 02:18 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ और बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अभी सीतामढ़ी में लूटपाट के दौरान ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने ही आई थी कि उधर समस्तीपुर मे भी अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। समस्तीपुर में भी अपराधियों ने तांडव मचाया है। अपराधी खुल्लेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने घर पर पहुंचकर एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। गोली मारे जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन फानन में उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है जहां युवक का इलाज जारी है। घर के पास युवक को गोली मारे जाने की घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है।
घटना नगर थाना क्षेत्र के शेखटोली वार्ड 24 की है। जहां घर में खाना खाने के बाद ताबिश शेख बाहर टहलने के लिए निकला था। जैसे ही उसने घर के बाहर कदम रखा बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। ताबिश शेख को गोली क्यों मारी गयी इसके कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल उसका इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है। सीसीटीवी में अपराधियों की तस्वीर कैद हो गयी है जिसके आधार पर पहचान की जा रही है। हालांकि अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप का माहौल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि समस्तीपुर में आए दिन गोलीबारी, हत्या, लूट की घटनाएं बढ़ गयी है ऐसा लगता है मानों अपराधियों में पुलिस के प्रति खौफ कम होता जा रहा है।