मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-Jun-2023 07:35 PM
By MUKESH
GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने गोपालगंज में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने स्टेट बैक के कैशियर को निशाना बनाया है। एसबीआई के कैशियर रवींद्र यादव को गोली मार दी।
इस घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में रवींद्र यादव को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया जाने लगा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब रवींद्र यादव अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे।
दो बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना मांझा थाना क्षेत्र के लहलादपुर की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की बात कह रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगालने में जुटी है।