ब्रेकिंग न्यूज़

LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, बेगूसराय में अवैध कारोबारी पर FIR दर्ज बिहार के इस जंक्शन का काम हुआ पूरा, जल्द मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, जानिए कबतक होगी शुरू? राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक

Home / news / घर का सामान खरीदने बाजार गया था युवक, अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला,...

घर का सामान खरीदने बाजार गया था युवक, अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला, बधार में मिली लाश

13-Mar-2022 05:19 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना देव थाना क्षेत्र के बधार की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। 


औरंगाबाद बाजार से सामान खरीदने गए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद उसकी लाश को अपराधियों ने बधार में फेंक दिया। घटना देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी बधार की है। मृतक की पहचान त्रिलोकी भुईयां के रूप में हुई है जो देव थाना क्षेत्र के जमहरिया गांव का रहने वाला था।


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि त्रिलोकी शनिवार को शिवगंज बाजार घर का सामान खरीदने के गया हुआ था। मार्केटिंग करने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तब परिजन परेशान हो गये। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। परिजनों को लगा कि वह किसी रिश्तेदार के घर चला गया है हो सकता है कि सुबह तक लौट आएगा। 


लेकिन जब सुबह भी वह घर नहीं पहुंचा तब परिजनों की परेशानी बढ़ गयी। लेकिन तभी कुछ ग्रामीण चर्चा कर रहे थे कि बेढनी बधार के पास एक युवक की लाश मिली है। इस बात की जानकारी जब त्रिलोकी के परिजनों को चली तो वे लाश को देखने चले गये। घटनास्थल पर जब परिजन पहुंचे और लाश पर उनकी नजर गयी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। 


खून से लथपथ और चेहरा कुचला हुआ कोई और नहीं बल्कि त्रिलोकी भुईयां ही था। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचन देव थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 


त्रिलोकी की हत्या कर शव को फेंका गया है। आखिर उसकी हत्या क्यों की गयी यह बड़ा सवाल है जिसका जवाब जानने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा और जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।