Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले
22-Nov-2023 10:01 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता वृषिण पटेल से 50 लाख रुपये की डिमांड की गई है। यह रुपये ब्लैकमेलर ने मांगी है। धमकी दी है कि अगर रुपये नहीं दोगे तो अश्लील फोटो को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इससे तुम्हारा राजनीतिक भविष्य बर्बाद हो जाएगा। दरअसल, एक महिला ने वृषिण पटेल के व्हाट्सऐप पर एडिट की गई अश्लील तस्वीरें भेजी। इसके बाद 50 लाख रुपये का डिमांड किया। इधर, पूर्व मंत्री ने इसको लेकर आर्थिक अपराध इकाई में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, राजद नेता के तरफ से ईओयू को दी लिखित शिकायत में यह बतलाया गया है कि- करीब दो महीने पहले एक महिला कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मेरे आवास पर मिलने आई थी। मेरे स्टाफ से महिला ने कहा कि मुझे मंत्रीजी से मिलना है। स्टाफ ने कहा अभी मंत्री जी व्यस्त हैं, वह नहीं मिल सकते हैं। महिला नहीं मानी जिद करने लगी। इसके बाद स्टाफ ने महिला को मुझसे मिलवा दिया। महिला ने कहा कि मैं विधायक बनना चाहती हूं। इस पर मैंने कहा कि विधायक बनना इतना आसान नहीं है। अगर राजनीति में दिलचस्पी है तो पार्टी से जुड़ जाएं। इसके लिए आपको पार्टी कार्यालय आकर सदस्यता ग्रहण करनी होगी। इसके बाद महिला चली गई।
उसके कुछ दिन बाद मैं अपनी कार से हज भवन से एयरपोर्ट वाली सड़क होते बेली रोड की ओर जा रहा था। एक जगह रुका तो अचानक आरोपी महिला वहां पहुंच गई। कहा कि पास ही मेरा घर है। चाय पीने के लिए चलें। मैंने पहले काफी मना किया फिर उसने जिद की मैं उसके घर चला गया। मैंने महिला से पूछा कि पति कहां हैं? उसने कहा काम से बाहर गए हैं। घर में उस वक्त दो लड़कियां भी थीं। पूछने पर महिला ने बताया कि दो बहनें हैं। इसके बाद महिला चाय बनाने किचेन गई। इसी बीच वहां मौजूद दोनों लड़कियां मेरे सामने ही अपने कपड़े उतारने लगीं। मैंने दोनों को डांट फटकार लगाई इसके बाद वहां से निकल गया।
उधर, अब इस घटना के दो माह बाद 26 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को दो अलग-अलग नंबर से मेरे मोबाइल पर कॉल आया। कहा गया कि आपके पास दो लड़कियां गई थीं। जिनके साथ आपने अश्लील हरकतें की थीं। इसके बाद फिर मेरे मोबाइल पर दो नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने मेरे वाट्सएप पर अश्लील तस्वीर भेजी। यह तस्वीर पूरी तरह से फर्जी थी। इसके बाद इसी तस्वीर के आधार पर 50 लाख रुपये की डिमांड की गई। ब्लैकमेलर ने कहा कि 50 लाख नहीं देने पर राजनीतिक कैरियर को बर्बाद कर दिया जाएगा।