ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / घर आई महिला टीचर का बनाया अश्‍लील वीडियो, ब्लैकमेल कर पैसा वसूलने के...

घर आई महिला टीचर का बनाया अश्‍लील वीडियो, ब्लैकमेल कर पैसा वसूलने के बाद कई होटलों में ले जाकर किया गंदा काम

26-Oct-2024 04:40 PM

By First Bihar

DESK: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम एक रिश्तेदार ने दिया है। जहां एक महिला शिक्षिका को रिश्तेदार ने ही ब्लैकमेल किया और उसके साथ गंदा काम किया। पीड़िता का आरोप है कि वह पेशे से शिक्षिका है। प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाती है। एक दिन वो अपने रिश्तेदार के घर गयी थी। जहां रिश्तेदार के बेटे ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने जब वीडियो दिखाया तो पीड़िता हैरान रह गयी। 


उसने वीडियो डिलिट करने को कहा तो युवक इसे वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। उससे 1 लाख 70 हजार रूपया वसूल लिया। जिसके बाद शिक्षिका और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगा। शिक्षिका को अपने चंगुल में ऐसा फंसाया कि उसकी बातों को मानने के सिवाय उसके पास कोई उपाय नहीं सुझ रहा था। युवक ने महिला को होटल में बुलाया और उसके साथ गंदा काम किया और यह धमकी दी की यदि यह बात किसी से कही तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। 


फिर महिला को कई होटलों में ले जाकर उनके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है। जहां युवक की करतूत से तंग आकर महिला शिक्षिका थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद पूरे मामले की पुलिस ने छानबीन शुरू की। जिस होटल में दुष्कर्म की बात महिला ने कही थी उसी होटल में पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची थी और वहां से सबूत जुटाए। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि पीड़िता गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली है। अपने मायके शाहपुर में रहकर वो एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाती हैं। 2022 में शिक्षिका जगदीशपुर इलाके में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर गई थीं। जहां रिश्तेदार के बेटे ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। बाद में उसी वीडियो को दिखाकर वह महिला को ब्लैकमेल करता आ रहा था। अब तक महिला को कई होटलों में ले जाकर युवक ने उनके साथ रेप किया। आरोपी युवक फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।