ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / घंटे भर की बारिश में खुल गई पटना नगर निगम की पोल, गांधी...

घंटे भर की बारिश में खुल गई पटना नगर निगम की पोल, गांधी मैदान-डाकबंगला सहित कई इलाकों में जलजमाव

29-Jun-2024 06:21 PM

By First Bihar

PATNA: घंटे भर की बारिश ने पटना नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। राजधानी पटना के गांधी मैदान, मौर्या होटल, डाकबंगला, मगध महिला कॉलेज सहित कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया है। जलजमाव से लोग काफी परेशान हैं। 


सड़कों पर पानी-पानी होने से इसका असर पटना की यातायात पर भी देखने को मिला। कई इलाकों में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसमें कई घंटों तक लोग फंसे रहे। सड़कों पर गा़ड़िया दौड़ती नहीं बल्कि रेंगते हुए दिखी। पटना नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया था कि इस बार मानसून में पटनावासियों को जलजमाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। 


लेकिन घंटे भर की बारिश ने नगर निगम के अधिकारियों के दावों की पोल खोलकर रख दी है। यूं कहे कि पटना नगर निगम का दावा शनिवार को फेल साबित हुआ। पटना के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान रहें। जलजमाव को देखकर लोगों को 2019 वाली स्थिति याद आ गयी। 


लोग यह चर्चा करने लगे कि पटना में उस समय कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गयी थी। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गये थे। शनिवार को हुई एक घंटे की बारिश के बाद आज जो स्थिति पटना में देखने को मिली उसे देख लोगों को वो दिन याद आ गये। उनकी यादें आज ताजा हो गयी।  news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

  news image