खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
09-Aug-2023 05:53 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : घमंडी वो है, घमंडी ही नहीं घामड़ है। घामड़ इंडिया के वो लोग हैं।इंडिया को कोई घामर समझता है क्या। ये विद्वानों की भूमि है और यहां एक से एक नेता पैदा हुए। दुनिया को नई दिशा देने वाले महात्मा बुद्ध यहां पैदा हुए, गांधी पैदा हुए, लोकतंत्र को ताकत देने के लिए यहां कर्पूरी ठाकुर जैसे समाजवादी पैदा हुए। लोहिया जी ने कभी भी किसी को आउट ऑफ ट्रैक नहीं जाने दिया। देश को संयम के साथ रखा। लोकतंत्र के प्रति इनकी वफादारी थी। अंबेडकर साहब थे। ये सारे महापुरषों का आशीर्वाद है तेजस्वी को।
लालू जी के संरक्षण में राजद पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ रही है। इसलिए भारत जलायो जो उनको कहा था जल रहा है कि नहीं भारत ? यदि मणिपुर जल रहा हुई तो क्या भारत नहीं जल रह है ? कश्मीर यदि जल रहा था तो भारत नहीं जल रहा है ? गुजरात को जिसने जलाया क्या वो भारत को रहने देगा क्या ? इसलिए ठीक से संयम के साथ इस बिहार और भारत को आगे बढ़ने दो, इसको रोको मत। वरना भारत की जनता को जो रोकेगा उसको बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा। यह तमाम बातें राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पीएम मोदी समेत भाजपा के नेता के तरफ से विपक्ष की नई गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहे जाने को लेकर बोला है।
इसके आलावा भाजपा के तरफ से हर रोज बिहार में गुंडाराज स्थापित होने के आरोपों को लेकर जगदानंद सिंह ने कहा कि, उनको विकास नजर ही नहीं आता है। जब विकसित बिहार को रेगिस्तान बना रहे थे तो उस वक्त इनको हरियाली कैसे नजर आ रही थी ? आज उनके साथ ऐसा हो सकता है कि वो बिहार को रेगिस्तान बनाने का कल्पना किया हो और आज वह पूरा नहीं हुआ।
आज सूबे में हरियाली लाने का काम तेजस्वी यादव कर रहे हैं और अगर कुछ कमी दिख भी रही है तो उसे भविष्य में नहीं रहने दिया जाएगा। दिल्ली में यही लोग बैठे हैं रेल की गति कितनी भी हो लेकिन पत्थर रख दिया जाए तो रेल की गति रुक जाती है उसी तरह एक पत्थर है जो हम लोग 2024 में हटाएंगे देश में चमत्कार होता जा रहा है। पूर्ण परिवर्तन नहीं हो पाया जो उन्होंने कहा था हम लोग आगे बढ़ते जा रहे हैं गति कम हो सकती है क्योंकि दिल्ली में बैठे हुए लोग हमें पीछे खींच रहे हैं तेजस्वी के नेतृत्व में सारे लोग साथ हैं ? लेकिन दिल्ली में बैठे लोग हमें पीछे खींचने की कोशिश कर रहे हैं।