खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
05-Aug-2023 07:27 PM
By First Bihar
PATNA : I.N.D.I.A. भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। घोटालेबाजों का गठबंधन है। वह घमंडिया गठबंधन है। यह लोग जान चुके हैं कि हमारा जनाधार खत्म हो चुका है तो महागठबंधन करके, मंच पर इकट्ठा होकर लोगों को भ्रमित कर देंगे। अब यह लोग भी गठबंधन बनाकर लोगों को भरमा देगा तो ऐसी बातें नहीं है। बोलो कितना भी इकट्ठा होने का प्रयास करने देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ इकट्ठा हो चुकी है तो उनके इकट्ठा होने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यह बातें भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कही है।
दरअसल, विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होना है। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि नई विपक्षी गठबंधन इंडिया का संयोजक किसे बनाया जाए और कौन सी पार्टी इतनी सीटों पर मैदान में आएगी। वहीं, विपक्षी दलों की इस गठबंधन को लेकर एकबार फिर भाजपा के केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जोरदार हमला बोला है। नित्यानंद राय ने कहा कि - I.N.D.I.A. भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। घोटालेबाजों का गठबंधन है। वह घमंडिया गठबंधन है। इनके बारे में देश की जनता अच्छी तरह से जान चुकी है। इनके बैठक का कोई फायदा नहीं होने वाला है।
इसके आगे नित्यानंद राय ने कहा कि - इंडिया की बैठक कभी भी हो इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उधर यदि दल एक हो रहा है तो इधर नरेंद्र मोदी के पीछे पूरा देश एक रहा है। यह लोग भ्रष्टाचारी लोग हैं। इसलिए इनपर अब लोगों को कोई भरोसा नहीं है। आज 370 हटने के बाद भी = कश्मीर में शांति है। पत्थरबाजों पर कार्रवाई हुई है और अब कोई भी वहां पत्थरबाजी नहीं करता है। अब तो वहां निवेश बढ़ा है और विकास हो रहा है।
इधर, राजधानी पटना में आयोगित भाजपा कोर कमिटी की बैठक को लेकर इन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। इसमें बिहार में 40 की 40 सीटें नरेंद्र मोदी को जीता कर एक बार फिर देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का काम करने की रणनीति तैयार की गई है। इसबार भी भाजपा की जीत पक्की है, बिहार में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।