ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / news / गाड़ी चालू छोड़कर गुटखा खाने उतरा ड्राइवर, सिर पर चढ़ गया ट्रैक्टर, दर्दनाक...

गाड़ी चालू छोड़कर गुटखा खाने उतरा ड्राइवर, सिर पर चढ़ गया ट्रैक्टर, दर्दनाक मौत

30-Apr-2023 02:59 PM

By First Bihar

PURNIYA : बिहार में सड़क हादसों में मौत की खबरों का आकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद की कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन सड़क हादसें में लोगों की मौत की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां, खुद की ट्रैक्टर से उसके ड्राइवर की मौत हो गयी है। 


दरअसल, पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे बड़ी बात है कि, ड्राइवर गाड़ी चालू करके गुटखा खाने के लिए उतरा था। तभी अचानक ट्रैक्टर लुढ़कने लगा। ड्राइवर उसे कंट्रोल करने की कोशिश करने लगा लेकिन टायर के नीचे उसका सिर आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। 


बताया जा रहा है कि पूर्णिया-टीकापट्टी मुख्य पथ पर धमदाहा थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के समीप एक ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी चालू करके गुटखा खाने के लिए उतरा। उसी दौरान  ट्रैक्टर लुढ़कने लगा, इसी को कंट्रोल करने के चक्कर में ड्राइवर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान धमदाहा दक्षिण टोला निवासी रंजीत मंडल के रूप में हुई है। वह हरिणकोल से ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी लादकर ईंट भट्ठे पर ले जा रहा था। तभी  करीब 8.30 बजे वह लोहिया चौक के पास गुटखा खाने रुका। वह ट्रैक्टर को चालू रखकर ही नीचे उतर गया। फिर गुटखा खाने लगा। तभी ट्रैक्टर अचानक लुढ़कने लगा। आनन-फानन में रंजीत ट्रैक्टर की तरफ दौड़कर गया। उसने चलती गाड़ी में ही चढ़कर उसे कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन उसका पैर फिसल गया और उसका सिर ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आ गया। सिर पर ट्रैक्टर चढ़ने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 


इधर, इस घटना के बाद धमदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। रंजीत अपने परिवार का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था, जिस पर 3 बच्चे सहित परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मचा है।