ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / news / जार्ज की जयंती आज, नीतीश करेंगे प्रतिमा का अनावरण

जार्ज की जयंती आज, नीतीश करेंगे प्रतिमा का अनावरण

03-Jun-2020 09:19 AM

PATNA : देश के पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस को आज उनकी जयंती पर याद किया जा रहा है. बिहार में पहली बार जार्ज की जयंती राजकीय समारोह के तौर पर मनाई जा रही है. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जार्ज साहब की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. कोरोना वायरस को देखते हुए मुख्यमंत्री पटना से ही मुजफ्फरपुर में लगी जार्ज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. सुबह 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जार्ज की जयंती समारोह में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा समेत अन्य गणमान्य भी शामिल होंगे. मुजफ्फरपुर में जार्ज साहब की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है. उसमें उनके हाथों में जंजीर बंधी दिखाई गई है. समाजवादी नेता स्वर्गीय जार्ज फर्नांडिस में मुजफ्फरपुर से लंबे अरसे तक राजनीति की उनका मुजफ्फरपुर से बेहद लगाव रहा. उन्होंने कुल 5 बार मुजफ्फरपुर से जीत हासिल की 1977 का चुनाव व जेल में रहते हुए जीते थे.

 1977 में जनता पार्टी से जीत हासिल करने वाले जार्ज 1980 मैं भी जनता पार्टी से चुनाव जीते. 1989 और 91 में वह जनता दल से और उन 2004 में जनता दल यूनाइटेड से जीतकर लोकसभा पहुंचे. हालांकि 2009 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार गए. अल्जाइमर से पीड़ित जार्ज साहब का निधन लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में हो गया. बीते साल 29 जनवरी को उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी श्रद्धांजलि देने दिल्ली पहुंचे थे. नीतीश कुमार से उनके नजदीकी रिश्ते रहे. लेकिन राजनीति के अंतिम दौर में दूरियां भी बड़ी.