Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
03-Jun-2020 10:58 AM
PATNA : देश के पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस को आज उनकी जयंती पर याद किया जा रहा है. बिहार में पहली बार जार्ज की जयंती राजकीय समारोह के तौर पर मनाई जा रही है. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जार्ज साहब की प्रतिमा का अनावरण किया. कोरोना वायरस को देखते हुए मुख्यमंत्री पटना से ही मुजफ्फरपुर में लगी जार्ज की प्रतिमा का अनावरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जार्ज की जयंती समारोह में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा समेत अन्य गणमान्य भी शामिल हुए. मुजफ्फरपुर में जॉर्ज साहब की प्रतिमा का अनावरण हुआ. उसमें उनके हाथों में जंजीर बंधी दिखाई गई है. समाजवादी नेता स्वर्गीय जार्ज फर्नांडिस में मुजफ्फरपुर से लंबे अरसे तक राजनीति की उनका मुजफ्फरपुर से बेहद लगाव रहा. उन्होंने कुल 5 बार मुजफ्फरपुर से जीत हासिल की 1977 का चुनाव व जेल में रहते हुए जीते थे.
1977 में जनता पार्टी से जीत हासिल करने वाले जॉर्ज 1980 मैं भी जनता पार्टी से चुनाव जीते. 1989 और 91 में वह जनता दल से और उन 2004 में जनता दल यूनाइटेड से जीतकर लोकसभा पहुंचे. हालांकि 2009 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार गए. अल्जाइमर से पीड़ित जार्ज साहब का निधन लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में हो गया. बीते साल 29 जनवरी को उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी श्रद्धांजलि देने दिल्ली पहुंचे थे. नीतीश कुमार से उनके नजदीकी रिश्ते रहे. लेकिन राजनीति के अंतिम दौर में दूरियां भी बड़ी.