ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

छात्र की मौत मामले में जीडी गोयनका स्कूल के खिलाफ बड़ा एक्शन, 9-11वीं का मान्यता रद्द , CBSE ने 2026 तक एडमिशन पर लगाई रोक

25-Jun-2023 07:03 PM

By First Bihar

GAYA: गया स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बीते 16 फरवरी को आठवीं के छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीएसई ने बड़ा एक्शन लिया है। सीबीएसई ने जीडी गोयनका स्कूल की मान्यता तीन सालों के लिए रद्द कर दी है। सीबीएसई की तरफ से इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दे दी गई है हालांकि मृत छात्र के परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जो कार्रवाई हुई है उससे वे संतुष्ट नहीं हैं, उनके बेटे को न्याय तभी मिलेगा जब आरोपी जेल के भीतर होंगे। 


दरअसल, 16 फरवरी 2022 को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं के छात्र कृष्ण प्रकाश की स्कूल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और वहां के शिक्षक पर कृष्ण प्रकाश की हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इस मामले में जिला प्रशासन ने जांच कमेटी का गठन किया था। वहीं मानवाधिकार आयोग और स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी।


8वीं के छात्र कृष्ण प्रकाश की संदिग्ध मौत के मामले में स्कूल की घोर लापरवाही सामने आई थी। सभी जांच रिपोर्ट के आधार पर सीबीएसई ने स्कूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीबीएसई ने गया स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 और 11वीं की शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 और 20250-26 में नामांकन पर रोक लगा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी राजदेव राम ने कहा है कि बोर्ड के आदेशों का हर हाल में पालन कराया जाएगा।


सीबीएसई की इस कार्रवाई के बाद 8वीं के मृत छात्र कृष्ण प्रकाश के पिता चंद्र प्रकाश ने कहा है कि सीवीएसई ने जो कार्रवाई की है वह ठीक है लेकिन वे और उनका परिवार इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनके बेटे को उस दिन न्याय मिलेगा जब स्कूल प्रबंधन और आरोपी शिक्षक जेल के अंदर होंगे।