पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
25-Jan-2022 01:42 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में नहीं हैं. ऐसे में बिहार की राजनीति में विपक्ष की ओर से शांति छाई हुई है. एनडीए के घटक दलों में भले ही यूपी चुनाव और विधान परिषद् चुनाव को लेकर तनातनी चल रही हो लेकिन हर मुद्दे पर सरकार को घेरने वाले तेजस्वी यादव खामोश हैं.
तेजस्वी के समर्थक तो उन्हें ढूंढ ही रहे हैं साथ ही सत्ता पक्ष के नेता और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार भी तेजस्वी यादव को खोज रहे हैं. नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव ना कहीं लाइव आ रहे हैं ना ही कोई ट्वीट कर रहे हैं, आखिर कहां हैं आप ?? अब राजद की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया आई है. फर्स्ट बिहार से बात करते हुए राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जेडीयू के नेता को तेजस्वी यादव की फिक़र करने की जरूरत नहीं है.
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सत्ता पक्ष अपनी सरकार बचाने की चिंता करें. तेजस्वी यादव सीधे शपथ ग्रहण में आएंगे. सरकार के लोगों का काम बिना तेजस्वी यादव के नहीं चल रहा है, इसलिए खोज रहे हैं. जनता के साथ विरोधी भी समझ गये हैं कि बिना तेजस्वी यादव के काम नहीं चलने वाला.
राजद नेता ने कहा कि जनता का जनादेश तेजस्वी को ही मिला था लेकिन इन लोगों ने खींचतान कर सरकार बना ली. इसका खामियाजा जनता भुगत रही है. अभी जो सरकार चल रही है वह अनैतिक तरीके से बनी है इसलिए जल्द ही इसका पतन होगा. एनडीए में जो घमासान चल रहा है उससे साफ़ जाहिर है कि वहां कुछ भी आल इज वेल नहीं है.
राजद ने कहा कि जो खेला कि हम बात बिहार में करते आ रहे हैं वह खेला के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. जब तेजस्वी बिहार लौटेंगे तो बिहार में बड़ा खेला होगा. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हम लोग रणनीतियां तैयार कर रहे हैं जो रणनीति हम मीडिया में नहीं बता सकते. तेजस्वी यादव के बेरोजगारी यात्रा पर राजद नेता कहा कि सारी तैयारी पूरी है. तेजस्वी बिहार के युवाओं की लड़ाई लड़ते रहेंगे.