Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
26-Mar-2023 09:43 AM
By First Bihar
GAYA : गया-गोमो रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। इस हादसे की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। दरअसल, इस रेलखंड के हीरोडीह के पास एक मालगाड़ी रेल पटरी लोड करके जा रही थी. इसी दौरान अचानक उससे एक लोहे की पटरी बाहर निकल गयी और दूसरी मालगाड़ी के लिए बाधा बन गयी। गनीमत रही है इस दौरान कोई यात्री ट्रेन नहीं आ रही थी और दूसरी मालगाड़ी के ड्राइवर ने भी सूझ - बुझ का परिचय देते हुए समय पर ब्रेक लगा दिया।
दरअसल ,हीरोडीह के एक मालगाड़ी में रेल पटरी लोड होकर जा रहा था। इसी दौरान एक पटरी छिटककर बाहर गिर गयी और दूसरे मालगाड़ी से टकरा गयी। इस कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। फिलहाल कुछ ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गयी है। रेल परिचालन सामान्य करने में रेलवे अधिकारी जुटे हैं।
वहीं, रेल लाइन से मालगाड़ी टकरा जाने के कारण गया होकर गुजरनेवाली ट्रेनों का परिचालन बाधित है। घटनास्थल पर रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ इंजीनियरिंग विभाग की टीम पहुंची है। इस घटना के बाद ट्रेनों का परिचालन बाधित है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रेल परिचालन सामान्य कर लिया जाएगा।