ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Gaya News: पंजाबी समाज की सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना

20-Oct-2024 08:28 PM

By First Bihar

GAYA: 16 श्रृंगार कर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए आज करवा चौथ का व्रत रखी हुई हैं। बिहार के गया जिले में भी पंजाबी बिरादरी की महिलाओं ने यह व्रत किया है। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास रखती हैं। बता दें कि पति और पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।


सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर करवा चौथ पूजा में शामिल हुई। महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ व्रत के लिए सुबह से ही निर्जला उपवास रखकर विशेष पूजा अर्चना कर रही हैं। शाम को कथा सुनने के बाद चंद्रमा की शीतल छाव में अर्घ्य देने व पति का दीदार करने के बाद वो सरगी देती है फिर खाना ग्रहण करती हैं। 


महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ का व्रत सामाजिक और पारिवारिक सौहार्द का प्रतीक है जिसे वो हर साल धूमधाम के साथ करती हैं। आज भी पंजाबी बिरादरी की महिलाएं एक जगह पर कथा सुनने के लिए इक्ट्ठा हुई हैं। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 से शाम 7:02 तक था। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना की। चांद देखने के बाद महिलाओं ने अपना व्रत खोला।