ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में विष्णुपद मंदिर और शक्तिपीठ मां मंगलागौरी के दर्शन को पहुंचे भक्त, कोरोना से जल्द मुक्ति की कामना

08-Jun-2020 02:27 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA : गया के अंतः सलिला फल्गु तट पर स्थित प्राचीनतम विष्णुपद मंदिर आज  77 दिन बाद खुल गया। मंदिर के खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। वहीं शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर का भी द्वार आज से खुल गया है।  मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की गयी। लोगों ने भगवान के दर पर हाजिरी लगाते हुए कोरोना वायरस से जल्द मुक्ति मिलने की कामन की।


विष्णुपद मंदिर का गेट खोलने के बाद मंदिर में विष्णुचरण के पास महापूजा की गयी।नारियल फोड़ कर गर्भगृह को खोला गया। सुरक्षा के लिहाज से गर्भगृह में एक बार में 10 श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा।  विष्णुपद मंदिर समिति मेंबर ने बताया की कोरोना वायरस के चलते मंदिर को बंद कर दिया गया था जो आज सरकार के आदेश के बाद खोला जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान केवल पुजारी भगवान की पूजा कर रहे थे। अब सभी लोगों को दर्शन मिलेगा। प्रबंधन ने कहा कि सरकार के तमाम दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर की घंटिया नहीं बजायी जाएंगी वहीं सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर लोगों को दर्शन मिलेगा।




इधर मंगलागौरी मंदिर के पुजारी संजय कुमार गिरी ने बताया की मंदिर खुलने के बाद सभी लोग पूजा करने आ रहे हैं। लेकिन मां के मंदिर के गर्भगृह में कोई भी प्रवेश नहीं कर पाएगा। उन्होने बताया कि  मां का दर्शन गर्भगृह के गेट से ही होगा। मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंस को लेकर जगह-जगह लाइन भी खींचा गया है और नल के पास साबुन भी रखा गया है। श्रद्धालु हाथ धोकर मंदिर में प्रवेश करेंगे। सभी श्रदालु मास्क लगा कर मंदिर में आएंगे ताकि कोरोना वायरस से बचे और मां मंगलगौरी का आशीर्वाद ले सके। पट खुलते ही आज मां का शृंगार और पूजन किया गया।पूजा अर्चना अर्चना में मां से प्रार्थना की गयी कि विश्व से यह कोरोना वायरस जल्द खत्म हो जाये।