ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में एनकाउंटर, पुलिस ने 4 नक्सलियों को मार गिराया

16-Mar-2021 05:59 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA:- इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है जहां नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुआ है। एनकाउंट में 4 नक्सली एरिया कमांडर मारे गये है। घटनास्थल से 4 हथियार बरामद किया गया है।  गया के डुमरिया में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम के लिए ये इक्ट्ठा हुए थे।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में मारे गए 4 नक्सलियों के नाम- अमरेश भोक्ता (जोनल कमांडर), शिवपूजन (सब जोनल कमांडर), श्रीकांत भुंइया (सब जोनल कमांडर) और उदय पासवान (सब जोनल कमांडर)


गया के डुमरिया के मझरी मुनवार के घने जंगलों में नक्सलियों के ठहरने की गुप्त सूचना पर जिला पुलिस,कोबरा 205बटालियन और सीआरपीएफ 159 के जवानों ने इलाके में कॉम्बिंग ऑपेरशन चलाया।ऑपेरशन के दौरान बीच जंगल मे सुरक्षाबलो और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हो गया।एनकाउंटर में सुरक्षाबलो के जवानों ने 4 नक्सली एरिया कमांडर को मार गिराया है। वंही उसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन की जा रही है।सर्च ऑपेरशन के बाद घटनास्थल से 3 एके47,1 इंसांस सहित कई हथियार को बरामद किया गया है।


गौरतलब है कि हथियारबंद नक्सली जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे जैसे ही इसकी सूचना सुरक्षाबल के अधिकारियों को मिली नक्सलियों को खोजने के लिए जंगलों में कॉम्बिंग ऑपेरशन चलाया गयाा। इस दौरान नक्सली और सुरक्षा बल आमने सामने हो गए और दोनों के बीच करीब 3 से 4 घंटे तक मुठभेड़ हुई। दर्जनों राउंड गोलियां चली। सुरक्षााबलों के जवानों ने एनकाउंटर में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के 4 एरिया कमांडर को मार गिराया। एनकाउंटर को देख कई नक्सली भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपेरशन जारी है।