ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

शराब के साथ वेलेंटाइन डे मना रहे थे पति-पत्नी, नशे की हालत में पति ने किया खौफनाक कांड

11-Feb-2021 04:58 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA : इन दिनों वेलेंटाइन वीक चल रहा है और बिहार से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान करने वाली हैं. नालंदा और मुजफ्फरपुर के बाद गया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकार आप ही हैरान रह जायेंगे. दरअसल शराब के साथ वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहे पति ने नशे की हालत में एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया. पति ने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया.


घटना गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र की है, जहां मानपुर प्रखंड के पटवा टोली  में पति-पत्नी शराब के साथ वेलेंटाइन डे मना रहे थे. इस दौरान दोनों के बीच शराब के नशे में लड़ाई हुई. दोनों आपस में ही भीड़ गए. पत्नी काफी शोर मचाने लगी. जब आस-पड़ोस के लोगों ने सुना तो रोजाना की बात समझ ध्यान नहीं दिया. थोड़ी देर बाद पत्नी के चिल्लाने की आवाज बंद हो गई, जिसके बाद लोगों को कुछ आशंका हुई. उन्होंने देखा कि पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी पति का नाम मोंछू पासवान और मृतक पत्नी का नाम फुलवा देवी बताया जा रहा है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दोनों पति-पत्नी शराब के नशे में अक्सर लड़ाई-झगड़ा करते थे. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया.


फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी दोनों शराब पीते थे और नशे में रोजाना हंगामा करते थे. जानकारी के अनुसार, दोनों हैंडलूम इंडस्ट्री में काम करते थे और जो कुछ भी कमाते थे वो सब शराब में उड़ा देते थे.