ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, हत्या या सुसाइड पर सस्पेंस, जांच शुरू

07-Jun-2021 07:29 AM

GAYA : बिहार के गया जिले में रेलवे पर युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. अभी तक युवती की पहचान नहीं की जा सकी है. लोगों ने स्थानीय रेल थाना को मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल युवती की ट्रेन से काटकर मौत हुई है या उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है, इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो सका है. मामले की जांच की जा रही है.


घटना गया-कोडरमा रेल खंड के टनकुप्पा-बंशीनाला स्टेशन के बीच की है. सोनारखाप और उसके आसपास के लोगों का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई. लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है. युवती का शव कब रेलवे ट्रैक के पास गिरा या फेंका गया, यह किसी को मालूम नहीं है. हालांकि लोगों का कहना है कि युवती का जहां से शव बरामद किया गया है, वहां पर खून के निशान हैं. लेकिन वह सूखे पड़े हैं. युवती लाल रंग का फ्रॉक सूट पहनी हुई है. युवती का हाथ और पांव टूटकर मुड़ गया है. चेहरे पर बांयी ओर चोट के निशान हैं. 


रेलवे के कर्मचारी ने घटना की जानकारी टनकुप्‍पा स्‍टेशन को दी है. इधर लोगों का कहना है कि किसी ने युवती को ट्रेन से फेंक दिया होगा या फिर युवती ने ट्रेन से कूद कर जान दे दी है. हालांकि, कई लोग सुसाइड के मामले को संभव नहीं बता रहे हैं. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.