राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
13-Apr-2020 08:05 AM
NALNDA: लॉकडाउन में प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया. लेकिन इस दौरान प्रेमिका के परिजनों ने युवक की हत्या कर दी. हत्या कर शव को कुआं में फेंक दिया. हत्या की साजिश करने का आरोप प्रेमिका पर लगा है. नालंदा जिले के रहने वाले युवक के साथ यह घटना गया के बथानी में हुई.
प्रेमिका और भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में
प्रेमी का शव मिलने के बाद प्रेमिका और उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है. प्रेमिका गया के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. प्रेमी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेमिका ने ही साजिश के तहत युवक की हत्या कराई है. बाइक और शव को पुलिस ने बरामद तो कर लिया, लेकिन उसका मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हो पाया है. पुलिस ने गया जिला के नीमचक बथानी थाना इलाके से बोरे में बंद, कुएं से युवक की लाश बरामद की कर ली है. कुएं के बगल में ही एक झाड़ी से युवक की बाइक बरामद की है.
दोनों शादी करना चाहते थे
घटना के बारे में युवक के परिजनों ने बताया कि नालंदा जिले के ककैला गांव का रहने वाला जितेश और युवती के बीच कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन इसको लेकर प्रेमिका के परिजन तैयार नहीं थे. 2 अप्रैल को प्रेमिका ने मिलने के लिए जितेश को बुलाया था. उसके बाद से वह घर लौटकर नहीं गया. परिजन काफी खोजबीन किए, लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा था. प्रेमिका दीपनगर के चोरा बगीचा में किराया पर रहती थी. इस दौरान ही जितेश से उसकी पहचान हुई थी.