ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

पत्नी के लिए पागल हुआ बेवकूफ पति, कुछ दिन के लिए मायके गई तो काट ली गर्दन

06-Feb-2021 08:40 PM

GAYA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. इस घटना के बारे में जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल एक पति ने महज इस बात पर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की कि उसकी पत्नी उससे झगड़ने के बाद मायके चली गई. पत्नी के नहीं आने पर पति ने गर्दन काटकर अपनी जान देने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने गंभीर अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. 


घटना गया जिले मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां रूठकर पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने अपनी गर्दन काटकर जान देने की कोशिश की. उसने किसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन काट ली, जिसके कारण वह लहूलुहान होकर गया के मानपुर ओवरब्रिज पर गिर गया. एक राहगीर ने जब उसे देखा तो उसने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी कि एक शख्स सड़क पर तड़प रहा है और उसके गर्दन से खून निकल रहा है.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी शख्स को GPN अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी  अविनाश कुमार ने जानकारी दी कि जख्मी युवक का नाम शैलेश मांझी है. उसकी पत्नी खिजरसराय थाना क्षेत्र के कुड़वा अपने मायके चली गई है और यह बोल कर गई है कि वह कभी नहीं लौटेगी. इसी मामूली सी बात को लेकर उसने अपनी गर्दन काटकर जान देने की कोशिश की. 


उधर दूसरी ओर जख्मी शैलेश की पत्नी ने बताया कि वह गर्भवती है और डिलीवरी कराने के लिए अपने मायके कुड़वा गांव आई है. उसने पुलिस को बताया कि मायके आने से पहले ससुराल में शैलेश के साथ उसका था. पुलिस के मुताबिक जख्मी शैलेश गया जिले के मानपुर स्थित मुसहर टोली का रहने वाला है.