ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

20-Apr-2023 09:00 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार के गया जिले में जहां लोग पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान थे। वही गुरुवार की देर शाम अचानक गया में मौसम का मिजाज बदला है। तेज आधी के साथ बारिश शुरू हो गयी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। गया का अधिकतम तापमान आज 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


मौसम विभाग ने औरंगाबाद और गया जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जतायी थी। मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाए और मौसम सामान्य होने का इंतजार करे।


बिहार के 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें दो जिलों में सीवियर हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। पिछले दो दिनों से शेखपुरा जिला सबसे गर्म दिन रहा। पटना, गया सहित अन्य कई जिलों में भी लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों में बिहार में मौसम सामान्य होने के आसार है। उत्तर बिहार के कई जिलों में 21-22 अप्रैल को बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है।