ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में मनचलों की शर्मनाक करतूत, प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ की छेड़खानी, वीडियो किया वायरल

29-May-2023 10:15 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार के गया जिले में मनचलों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां प्रेमी के सामने मनचलों ने लड़की से छेड़खानी की। युवकों ने लड़की के साथ गंदी हरकत की। छेड़खानी का वीडियो मनचलों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


मामला बिहार के गया जिले के गुलरियाचंक गांव की बतायी जा रही है। वायरल इस वीडियो में पांच की संख्या की संख्या में मनचले युवकों ने एक लड़की के साथ उसके प्रेमी के सामने छेड़खानी की और उसके प्रेमी की पिटाई भी की। इस दौरान लड़की प्रेमी को छोड़ने के लिए इन लड़कों से गुहार लगाती रही लेकिन मनचले अपनी गंदी हरकतों को अंजाम देते रहे। लड़की चिखती रही चिल्लाती रही रोती रही लेकिन इन मनचलों के कान तक जूं नहीं रेगी। 


इस शर्मनाक घटना का युवकों ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपने प्रेमी से मिलने आई थी दोनों खेत में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी पांच की संख्या में आए मनचलों को दोनों का बात करना नागवार गुजरा। 


पांचों युवक कमेंट्स करने लगे और लड़की के साथ छेड़खानी पर उतर आए। लड़की खुद को इन मनचलों से बचाने की कोशिश करती रही। युवकों ने इस दौरान उसके प्रेमी की पिटाई करने लगे। ऐसा देख लड़की प्रेमी को बचाने के लिए दौड़ी लेकिन मनचलों ने उसे पकड़ लिया और शर्मनाक हरकत करने लगे। सोशल मीडिया पर फुटेज सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


 लड़की से छेड़खानी करने वाले सभी मनचले फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। पलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।