ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया : लूट का विरोध करने पर 2 कारोबारी भाइयों की गोली मारकर हत्या

15-Aug-2020 07:53 AM

GAYA : गया में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. उन्हें न तो पुलिस को डर है और न ही कानून से खौफ. वे हर दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

ताजा मामला शेरधाटी-इमामगंज रोड के लोहापुल के पास की है. जहां अपराधियों ने लूट का विरोध पर दो सगे कारोबारी भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों भाई पिकअप से पटना से बर्तन लेकर गया के इमामगंज गए थे. वहां से बर्तन बेच कर लौटने के दौरान उनसे लूट का प्रयास किया गया. जिसका दोनों भाइयों ने विरोध किया तो अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी. 

हालांकि हत्या के बाद भी अपराधियों के हाथ एक भी रुपये नहीं लगे. जबकि वाहन में 6 लाख के करीब रुपये थे. मृतक की पहचान  पंकज साव परेब और चंदन साव के रुप में की गई है. पंकज पटना में रहता था और छोटा भाई चंदन गया के रामबाग में. वहीं वाहन चालक बार-बार अपना बयान बदल रहा है,जिसके कारण पुलिस को उसपर भी शक है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही  है.