Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
03-Jun-2021 11:30 AM
GAYA : बिहार के गया जिले में अपराधियों द्वारा एक किराना व्यवसाई की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घर वालों को जब हत्या की सूचना मिली तो कोहराम मच गया. खून से लथपथ मृतक का शव देखकर सभी हक्का बक्का रह गए. घर वालों के अनुसार, अपराधी छत पर चढ़ने के लिए बाहर बनी सीढ़ियों से घर के अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया.
घटना गया के परैया प्रखंड के कष्ठा स्टेशन के पास की है. मृतक की पहचान 55 वार्षित दिनेश साव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दिनेश साव की किराने की दुकान है. बीते कुछ सालों से वह घर के बाहर दुकान चलाते हैं. बुधवार को रात केक 8 बजे वह खाना खाकर दुकान में सोने चले आए. इसी दौरान देर रात अपराधी सीढ़ियों से घर के अंदर घुसे और दिनेश पर वार कर दिया. दुकान में सारे सामान बिखरे पड़े हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों से दिनेश ने हाथापाई भी की. इसके बाद अपराधियों ने बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी.
इधर, घटना की सूचना मिलते ही परैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परैया थाना प्रभारी फहीम आजाद ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घरवालों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा.