महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
11-Oct-2020 04:03 PM
GAYA: गया में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर लालू राज की याद दिलाई. बताया कि उनके राज में कैसे बिहार छोड़कर कारोबारी चले गए. बिहार में डॉक्टरों का अपहरण होता था. घर से निकलना संभव नहीं था. नड्डा ने कहा कि आज बहुत ही बिहार के लिए खास दिन है. जो 60 साल के होंगे वह लोकनायक जय प्रकाश को जानते होंगे. आज उनको याद करता हूं. उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ बिगुल फूंका था. लेकिन आज उनके शिष्य कांग्रेस के साथ गले लगाकर राजनीति कर रहे हैं.
जेपी नड्डा ने कहा कि जब बिहार का भविष्य हैं तो बिहार के युवाओं को भी सही फैसला लेना होगा. आज से पहले चुनाव होता था तो हर विधानसभा में जाति के आधार पर राजनीति होती थी, लेकिन पीएम मोदी ने चुनाव और देश की संस्कृति को बदल दी. पीएम मोदी कहते हैं कि चुनाव में जाएंगे तो जाति नहीं बल्कि अपनी कामों के रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे.
जेपी नड्डा ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी ने भारत के किसानों को, ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति के आधिकारिक दस्तावेज देने के शुरुआत की है. अब ग्रामीणों को पटवारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, अब सारा काम ड्रोन और सेटेलाइट के माध्यम से किया जा रहा है.जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के गरीबों को जन धन खाते खुला रहे थे तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उसका मजाक उड़ाते थे, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इस खाते के माध्यम से ही बहनों के खाते में 500-500 रुपए तीन महीना तक भेजा गया. यह जन धन खाते के ही शक्ति ही है. लेकिन दोनों भाई बहनों को इसके बारे में कोई ज्ञान नहीं है.
जेपी नड्डा ने का कि उजाले की इज्जत तब तक होती है जब तक अंधेरे का अहसास न हो. लालू राज में कई कारोबारी बिहार छोड़कर चले गए. डाकबंगला चौराहा पर शाम को खड़ा नहीं हो पाता था. डॉक्टर बाहर निकलते थे उनको यह डर होता था कि शाम को वह अपने परिजनों के साथ रात मे खाना खा पाएंगे की नहीं है. लेकिन अब बिहार बदल गया है.