Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
17-Nov-2021 12:36 PM
GAYA: गया में फास्ट फूड दुकान के मालिक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के सेवादल रोड की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
मौके पर पहुंचे डीएसपी पीके साहू ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनू कुमार गुप्ता चांद चौरा पंजाब नेशनल बैंक के पास MR फास्ट फूड की दुकान चलाता था। दक्षिण दरवाजा मोहल्ले में वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। सेवादल मुहल्ले में वह मोमो की दुकान पर रुका था और मोमो खा रहा था। इसी दौरान उसे किसी ने फोन करके बुलाया और धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के मृतक के परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है। हत्या किसने और क्यों की इसका पता अब तक नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।