ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार पुलिस की नाक में दम, गया में डॉक्टर का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ 3 गोली

09-Dec-2020 09:04 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA :  बिहार में लॉ एंड आर्डर को लेकर लगातार सवाल उठ रहे है. एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों की क्लास लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. गया जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक डॉक्टर का मर्डर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गया जिले के आमस प्रखंड की है, जहां हमजापुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक डॉक्टर का मर्डर कर दिया. इस घटना के बारे में जानकारी मिली है कि अपराधियों ने मवेशी के इलाज का बहाना बनाकर डॉ संजय पासवान को बुलाया और फिर उसे 3 गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 


घटना के बाद पशु चिकित्सक के साथ मौजूद कंपाउंडर फरार हो गया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि इस घटना को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. गांववालों ने बताया कि डॉ संजय पासवान पशुओं का इलाज करते थे. वह गांव-गांव घूम कर मवेशियों का इलाज करते थे.