Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
30-Sep-2023 08:32 PM
By First Bihar
GAYA: सात साल बाद 19 अक्टूबर को गया के पंचानपुर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) का दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस यूनिवर्सिटी की कुलाध्यक्ष भी हैं। राष्ट्रपति के हाथों यूनिवर्सिटी के टॉपर्स को डिग्री और पदक दिये जाएंगे।
7 साल के बाद इस तरह का भव्य आयोजन गया को पंचानपुर स्थित CUSB कैम्पस में होने जा रहा है। यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि 19 अक्टूबर को दीक्षांत समारोह होने जा रहा है जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों होगा। CUSB के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण दिया था। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। 19 अक्टूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी।
बता दें कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार की स्थापना 2008 में की गयी थी। रक्षा मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को गया में बिहार के पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए 300 एकड़ जमीन आवंटित की थी। विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर की आधारशिला फरवरी 2014 में रखी गई थी और यह 2018 में बनकर तैयार हो गया था जिसके बाद यह अपने विशाल स्थायी परिसर में जो कि गया के पंचानपुर में है वहां स्थानांतरित हो गया। दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू कर दी गयी है। भव्य तरीके से इसका आयोजन 19 अक्टूबर को होगा। इसे लेकर छात्र-छात्राओं के बीच गजब का उत्साह अभी से ही देखा जा रहा है।