ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / गया में 10 डिग्री लुढ़का पारा, 18 सालों में सबसे गर्म दिसंबर; जानिए...

गया में 10 डिग्री लुढ़का पारा, 18 सालों में सबसे गर्म दिसंबर; जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

13-Dec-2023 06:54 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में भले ही मौसम ने अब अपनी करवट बदल दी है। लेकिन, इसके बाद भी दिसंबर का पहला हफ्ता 18 वर्षों में सबसे गर्म रहा। दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह दिसंबर में तापमान का नया रिकॉर्ड है। मौसमविद इसे अल-नीना के प्रभाव के रूप में देख रहे हैं। हालांकि इसी बीच पछुआ हवा ने तापमान के मीटर को लुढ़का दिया है।


मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम के साथ साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी है। गया का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही कोहरा भी दर्ज किया जा रहा है। पछुआ हवा ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में भी कनकनी बढ़ा दी है।


वहीं, आज के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो बिहार का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच वहीं न्यूनतम तापमान उत्तर पश्चिम बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा बिहार के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिला है।


आपको बताते चलें कि, बिहार का अधिकतम तापमान 26.5°C औरंगाबाद वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10°C गया में दर्ज किया गया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 25.2°C वहीं औसत न्यूनतम तापमान 13.4°C दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 12°C दर्ज किया गया।