Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
10-Mar-2022 02:07 PM
GAYA: गया के गुरारू रेलवे स्टेशन के पास बम मिलने से अफरा-तफरी मच गयी। यात्रियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही दूसरी घटना गया के ही डूमरियां की है जहां नक्सलियों ने एक रोड कंस्ट्रेक्शन कंपनी के पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया। बता दें कि आज नक्सलियों ने गया को बंद रखने का ऐलान किया था और आज इस तरह की घटनाओं की नक्सलियों ने अंजाम दिया है। वही इमामगंज के लुटुआ जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही है।
रेलवे ट्रैक पर बम मिलने की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और जीआरपी-आरपीएफ घटनास्थल के लिए रवाना हो गये। वही अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। डॉग स्क्वायर्ड की टीम और बम निरोधक दस्ता को घटनास्थल पर बुलाया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। आज नक्सलियों ने बंद का ऐलान किया था और आज इसी दौरान गया गुरारू रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर बम मिलने से हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक पर बम मिलने की सूचना मिलते ही अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया है।
वही नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया और एक पोस्टर भी चिपकाया। जिस पर यह लिखा गया है कि कंस्ट्रक्शन के मुंशी व ठेकेदार द्वारा कॉल नहीं उठाया गया था जिसे लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। नक्सलियों ने गया के डुमरिया प्रखंड के पिपरवार गांव के पास अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और इस घटना को अंजाम दिया।
बताया जाता है कि नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार और मुंशी से लेवी की मांग की थी। इसे लेकर लगातार फोन किया जा रहा था लेकिन नक्सलियों के कॉल को नजरअंदाज किया गया। जिसके बाद नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि नक्सलियों ने 10 मार्च को मगध प्रमंडल को बंद का आह्वान किया गया था। एक दिन पहले भी नक्सलियों ने कई इलाकों में पर्चा भी गिराया था।
वही गया के इमामगंज प्रखंड के लुटुआ नागोवार जंगल में भीषण मुठभेड़ चल रही। यह मुठभेड़ माओवादियों व सीआरपीएफ के कोबरा टीम के बीच हो रही। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां और बम बरसाए जा रहे। नक्सली आईइडी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बीते दिनों ने भाकपा माओवादी की ओर से 10 मार्च को मगध बंद का एलान किया गया था। इस वजह से सीआपीएफ की कोबरा बटालियन बुधवार की शाम से ही सर्च अभियान में जुटी थी और आज सुबह करीब 9 बजे जंगल में नक्सलियों ने कोबरा बटालियन पर हमला बोल दिया। इस हमले की जवाबी कार्रवाई कोबरा की ओर से जारी है। मुठभेड़ नागोवार व एक रुपया गांव के बीच जंगल में चल रही है।