ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बोधगया के BMP-3 में प्रशिक्षु सिपाही की गोली मारकर हत्या, किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद कैंप के साथी ने दिया घटना को अंजाम

21-May-2023 03:17 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार के गया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां एक प्रशिक्षु सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना बोधगया रोड स्थित बीएमपी 3 की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीएमपी 3 में ट्रेनिंग ले रहे दो सिपाहियों के बीच अचानक किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 


जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी तभी इतने में ही 146 नंबर बैच वाले प्रशिक्षु सिपाही ने अपनी एसएलआर निकाल ली और सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से बुरी तरह घायल सोनू को आनन-फानन में अन्य सिपाहियों ने इलाज के लिए मगध मेडिकल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से बीएमपी 3 में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पहुंचे हैं पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है।