ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया: घूसखोर निकला टेकारी का BEO संजीव कुमार, 50 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

07-Feb-2023 02:15 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार में आए दिन घूसखोर पकड़े जा रहे हैं लेकिन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मानों इन्हें कानून का कोई डर नहीं है। यही कारण हैं कि ये रंगेहाथों घूस लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले का है जहां टेकारी के BEO संजीव कुमार को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। पटना से आई विजिलेंस की टीम ने पचास हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। 


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुख्यालय पटना से आई टीम ने प्रखंड संसाधन केंन्द्र टिकारी के कार्यालय कक्ष से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार को घूस लेते पकड़ा है। दरअसल टिकारी के चैता मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जीतेन्द्र कुमार ने 30 जनवरी 2023 को निगरानी में शिकायत दर्ज करायी थी कि टिकार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार विद्यालय का बार-बार निरीक्षण नहीं करने और विद्यालय के भवन निर्माण कार्य करने देने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। 


पीड़ित जीतेंद्र कुमार के आरोप का सत्यापन करने पटना से गया पहुंची निगरानी की टीम ने पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया। जिसके बाद टिकारी के बीईओ को पचास हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। घूसखोर बीईओ संजीव कुमार को लेकर निगरानी की टीम गया से पटना के लिए रवाना हुई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।