Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
10-Mar-2021 06:57 AM
GAYA : गया के बहुचर्चित एक गैंगरेप कांड में अभियुक्तों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सोनडीहा गांव के सामूहिक दुष्कर्म कांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पास्को कोर्ट के विशेष न्यायाधीश नीरज कुमार ने 9 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। इन सभी को 12 मार्च के दिन सजा सुनाई जाएगी हालांकि सबूत के अभाव में चार अभियुक्तों को रिहा कर दिया गया है जबकि दो नाबालिग का ट्रायल जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है।
जून 2018 में दोषियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। बाइक पर अपनी पत्नी और बेटी को लेकर जा रहे एक शख्स को अपराधियों ने रोक लिया था और पति के सामने ही पत्नी और बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। बंदूक और टॉर्च से लैस अपराधियों ने बाइक रोककर उसे गड्ढे में धकेल दिया और हथियार का भय दिखाकर सभी को खेत के अंदर ले गए। अपराधियों ने पति का हाथ पैर बांध दिया और उसके सामने ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के सामने आने के बाद बिहार में बवाल मच गया था।
पॉस्को कोर्ट ने जिन अभियुक्तों को दोषी करार दिया है उनमें नवलेश पासवान, निर्भय पासवान, रामू पासवान, उमेश पासवान, रमेश पासवान, श्रवण पासवान, भोला पासवान, उपेंद्र पासवान, प्रकाश पासवान शामिल है। इन सभी को 12 मार्च के दिन सजा सुनाई जाएगी।