मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Oct-2024 09:46 PM
By First Bihar
GAYA: गया में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए से हार्डकोर नक्सली बैजनाथ सिंह यादव को हथियारों के साथ अरेस्ट किया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुआ थाना क्षेत्र के कठवारा गांव में हार्डकोर नक्सली बैजनाथ सिंह यादव मौजूद है। जिसके बाद पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। इसके पास से 1997 में चंदौती थाना से लूटी गई पुलिस की एक 303 की राइफल, 21 जिंदा करतूस सहित एक पीस मैगजीन बरामद हुआ है।
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली बैजनाथ सिंह यादव के खिलाफ चंदौती थाना, आमस थाना और गुरुवा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के अलावा धारा 302 आर्म्स एक्ट कांडों में वांछित अभियुक्त था और फरार चल रहा था।
रिपोर्ट- नितम राज