ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Gaya Crime News: दुष्कर्म के बाद पड़ोसी ने किया महिला की हत्या, प्रदेश कमाने गया पति घर में अकेली थी पत्नी

02-Nov-2024 02:42 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार के गया जिले में एक पड़ोसी ने दुष्कर्म कर महिला की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है उससे पूछताछ की जा रही है। वही शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के बर्मा पंचायत का है जहां एक महिला की हत्या पड़ोस में रहने वाले युवक ने कर दिया। बताया जाता है कि युवक ने पहले महिला से दुष्कर्म किया फिर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पप्पू दास को गिरफ्तार कर लिया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। 


बताया जाता है कि मृतका घर में अकेली रहती थी और उसके पति दूसरे प्रदेश में कमाने के लिए गया हुआ है, इस बीच रात में महिला घर मे अकेली थी तभी पड़ोस के रहने वाले पप्पू दास घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया। वही पुलिस ने भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।