मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Nov-2024 05:32 PM
By First Bihar
GAYA: गया में पूर्व चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष के गोदाम से 15 लाख रुपये की चोरी हो गयी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है जहां बीती रात भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिस गोदाम में 15 लाख कैश की चोरी हुई वो डालडा और तेल के होलसेल व्यवसायी और गया चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष संजय भारद्वाज का है।
गया में भीषण चोरी की घटना
अज्ञात चोरों ने गोदाम का मेन शटर को काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने गोदाम में रखे तिजोरी लॉकर और कैश बॉक्स तोड़ दिए। चोर लगभग 15 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। यह नकदी पिछले दो दिन की बिक्री की थी। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष के गोदाम को बनाया निशाना
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि इस घटना में जो भी शामिल होंगे सभी की गिरफ्तारी होगी। वही इस घटना से गया के व्यवसायियों में काफी रोष व्याप्त है। व्यवसायी इस घटना की निंदा कर रहे हैं और इलाके में गश्ती को लेकर पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।
डालडा और तेल के होलसेलर संजय भारद्वाज ने की कार्रवाई की मांग
संजय भारद्वाज गया चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि वो डालडा और तेल के होलसेलर हैं। उनके गोदाम से सटर को पहले काटा गया फिर गोदाम में रखे लोहे के तिजोरी और गल्ला को तोड़कर उसमें रखे 15 लाख कैश बदमाशों ने चोरी कर ली और सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ ले गये। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गया से नितम राज की रिपोर्ट




