मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Oct-2024 07:29 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार में बालू माफिया के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। इनका मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब पुलिस और प्रशासन का खौफ भी इनके भीतर नहीं है। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर खनन माफिया के लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में पुलिस के सात जवान घायल हो गए हैं।
दरअसल, गया कि धनगाई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इटमा गांव में नदी घाट पर बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम छापेमारी करने नदी घाट पहुंची थी, तभी बालू माफिया के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया जबकि सात जवान चोटिल हो गए हैं।
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और ईंट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद पुलिसकर्मियों ने पीछे हटना ही मुनासिब समझा। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए बाराचट्टी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस की टीमें हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं।