ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुने गए गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज, दिल्ली में होंगे सम्मानित

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुने गए गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज, दिल्ली में होंगे सम्मानित

19-Aug-2019 04:52 PM

By 7

DESK : इंडिया टीम के पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज को इस साल के द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुना गया है. संजय भारद्वाज 90 के दशक से दिल्ली की क्रिकेट में एक्टिव हैं. संजय भारतद्वाज के मुताबिक इस अवार्ड के मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ गई है. इस अवार्ड के मिलने का श्रेय संजय भारतद्वाज ने अपने शिष्यों को दिया है. उन्होंने कहा उनके प्रदर्शन के बिना ऐसा संभव नहीं हो सकता था. संजय ने बताया उन्हें शनिवार को अवॉर्ड के बारे में जानकारी मिली थी. वहीं, संजय ने बताया कि अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर सबसे पहले गौतम गंभीर ने उन्हें बधाई दिया है. संजय भारद्वाज की निगरानी में दिल्ली से गौतम गंभीर, अमित मिश्रा, नवदीप सैनी, मनजोत कालरा, रीमा मल्होत्रा और जोगिंदर शर्मा जैसे खिलाड़ी निकले हैं. वहीं आपको बता दें की इस साल के द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए बैडमिंटन कोच विमल कुमार, टेबल टेनिस कोच संदीप गुप्ता और एथदलेटिक्स कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लो को चुना गया है. इसके अलावा तीन कोचों को लाइफटाइम कैटेगरी से भी सम्मानित किया गया है.